सबको श्री शिवाय नमस्तुभ्यं। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय कौन से हैं।
यह उपाय बताने से पहले मैं आपको एक बात बता दूं कि हमारे देश भारत में चिकित्सा की किसी भी इंसान को जरूरत नहीं है। जरूरत है तो चिकित्सा से जुड़े ज्ञान की।
आश्चर्य की बात यह है कि चिकित्सा के ज्ञान की कमी सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोगों में ही है। पानी उबाल कर पीने से शरीर की आधे से ज्यादा बीमारियां ठीक हो सकती है यह बात 100 में से शायद एक ही इंसान जानता होगा।
जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता उनके मुंह से, पसीने से पेट में मल जमा होने के कारण भयंकर बदबू आती है। एक बात जान लीजिए अगर आपने पेट साफ करने के लिए कोई भी गोली का सेवन किया तो इससे आपकी पाचन संस्था हमेशा के लिए खराब हो सकती है।
सुबह उठते ही पेट साफ होने के महाउपाय
1. सुबह उठने के तुरंत बाद एक गिलास गुनगुना पानी ले।
2. इस पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक डाले।
3. अब इसमें एक चौथाई लिंबू निचोड़कर डाले।
4. इसे अच्छी तरह मिश्रित कर ले।
यह मिश्रण पीने के तुरंत बाद आपको हल्का होने का जी करेगा। 30 मिनट के अंदर अंदर आपका पेट पूरी तरह खाली हो जाएगा।
आपको एक और बात बता दे की पेट साफ करने के लिए यह सुबह ही साफ होना चाहिए इसकी कोई जरूरत नहीं होती।
आप दिन में तीन बार या फिर 2 दिन में एक बार भी हलका हो सकते हैं। शरीर को अपनी जरूरत की हिसाब से ढालने का प्रयास करिए आपको लाभ अवश्य मिलेगा।
यह जानकारी आपको कैसी लगी मुझे जरूर बताएं अगर आपको किसी अन्य समस्या के उपाय के बारे में जानना हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं।
आज का सुविचार- मनुष्य को अपने कर्म के अच्छे और बुरे फल के बारे में सोच कर चिंतित नहीं होना चाहिए।
अब आप मुझसे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से भी जुड़ सकते हो।
सब को श्री शिवाय नमस्तुभ्यं धन्यवाद।