ब्यूटी पार्लर का खर्च बचाने का उपाय

सबको श्री शिवाय नमस्तुभ्यं।

पार्लर में तो खासकर महिलाएं अपने चेहरे और शरीर को और सुंदर बनाने के लिए जाती है। ब्यूटी पार्लर का इस्तेमाल पुरुष नहीं के बराबर करते हैं। लेकिन इसका सबसे ज्यादा खर्च उन्हीं को उठाना पड़ता है। जो भी स्त्री और पुरुष इस लेख को पढ़ रहे हैं वह जान ली कि इसे पढ़ने के बाद महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पुरुषों को ब्यूटी पार्लर का खर्च उठाने की।

ब्यूटी पार्लर वाले लोग बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि आप यह सब जानो। लेकिन @pradeepmishraofficial इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने वाले सभी लोगों को सही जानकारी मुफ्त में देना मेरी जिम्मेवारी है। तो चलिए जानते हैं ब्यूटी पार्लर का खर्च बचाने का उपाय।

जालंधर की गजब खन्ना अपने पत्र में लिखती है के पंडित जी मैं कॉलेज में पढ़ती हूं। मेरी सारी सहेलियां अच्छे घर और परिवार से आती है। उनके माता-पिता काफी पैसे वाले हैं। वह हर दिन अच्छे कपड़े और ब्यूटी पार्लर से खुद को सजा कर के कॉलेज में आती है। उनके अच्छे रंगीन कपडे और दिखावे से कॉलेज में सभी दोस्त और टीचर्स उनको काफी ज्यादा अहमियत देते हैं। मैं गरीब परिवार से हूं लेकिन ब्यूटी पार्लर या कपड़ों का खर्च नहीं उठा सकती। मैंने एक दो बार यह प्रयास करने की कोशिश भी की लेकिन इसमें मुझे ₹600 खर्च करने पड़े। यह मेरे परिवार के लिए 2 दिन के आमदनी के बराबर है। पंडित जी मैं भी अपने कॉलेज में अपने पैसे वाले दोस्तो की तरह अच्छे से रहना चाहती हूं और सुंदर दिखना चाहती हूं ताकि मेरे दोस्त और टीचर्स मुझे भी थोड़ी अहमियत दे। आप मुझे ऐसा कोई उपाय बताएं जो मैं घर में मिलने वाली चीजों से कर सकूं और इसके लिए मुझे कोई खर्च भी ना करना पड़े।

ओम श्री शिवाय नमस्तुभ्यं।

ब्यूटी पार्लर का खर्च बचाने का उपाय नीचे पढें

पार्लर में जाकर आप जो खर्च करते हो पार्लर वाले बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि आपको इस उपाय के बारे में जरा भी पता चले। तो ध्यान से सुनिए कि आप लोग अपने चेहरे को घर पर ही चमका सकते हो वह भी बिल्कुल नेचुरल तरीके से। आपको दो चम्मच चावल का आटा लेना है, आधा चम्मच हल्दी ले, और एक चम्मच गाय का कच्चा दूध और एक चम्मच शहद मिला लो। इन चीजों को आपको अच्छे से मिश्रित कर लेना है। मिश्रण करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाये। यह मिश्रण चेहरे पर लगाने के बाद 15 से 20 मिनट बाद इसी अच्छे से धो ले।

आपके चेहरे पर इतना ज्यादा व्हाइट टोन आ जाएगा कि सब देखकर पूरी तरह हैरान हो जाएंगे।

मेरा हमेशा यही प्रयास होता है कि हर जानकारी आपको बिना किसी खर्च और वक्त की बरबाद किये आपको बताउ जिसका आपको अपने जीवन में उपयोग हो सके।

आपको यह उपाय कैसा लगा और यह उपाय करने के बाद आपको क्या रिजल्ट मिला यह मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। यह उपाय अपने परिवार और दोस्तो के साथ साझा करे।

ऐसे ही अन्य उपाय जानने के लिए अब आप मुझसे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से भी जुड़ सकते हो। अपने सुझाव और जवाब हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ओम श्री शिवाय नमस्तुभ्यं।

Leave a Comment